Haryana Roadways Chakka Jaam: हरियाणा में फिर होगा रोडवेज का चक्का जाम ,जाने पूरी जानकारी

Rate this post

Haryana Roadways Chakka Jaam:

16 फरवरी को हरियाणा के सभी बस डिपो पर मीटिंग बिठाई जाएगी |उनकी 30 की लगभग मांगे हैं जो की निचे बताई गई है| इस दिन कोई हरियाणा रोडवेज नहीं चलेगी और यह भी बताया जा रहा है कि 16 फरवरी को भारत बंद है | इस दिन लगभग सभी क्षेत्रों की छुट्टी घोषित कर सकते हैं |

16 फरवरी को हरियाणा रोडवेज नहीं चलेगीहालांकि प्राइवेट बसें चल सकती है |

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की मांगें:

वेतन और भत्ते:

  • परिचालकों और लिपिकों का वेतनमान 35400 रुपये किया जाए।
  • चालकों, परिचालक निरीक्षकों, उप निरीक्षकों और कर्मशाला कर्मचारियों के लिए अर्जित अवकाश कटौती आदेश वापस लिया जाए।
  • नई पेंशन नीति को बंद करके पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए।
  • जोखिम भत्ता 5000 रुपये दिया जाए।
  • वर्दी, जूते, रात्रि भत्ता सहित अन्य भत्तों में महंगाई अनुसार बढ़ोतरी की जाए।

नियुक्ति और प्रमोशन:

  • 1992 से 2003 के बीच लगे सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए।
  • हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग किया जाए और सभी रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए।
  • 2016 में भर्ती हुए चालकों को पक्का किया जाए।
  • दादरी डिपो में पार्ट-2 के तहत लगे 52 हेल्परों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए।
  • डिपो स्तर पर कार्यालयों में सहायक के नए पद बढ़ाए जाएं।
  • कर्मशाला में वर्षों से खाली पड़े रिक्त पदों पर भर्ती की जाए।
  • कर्मशाला में 2018 में लगे ग्रुप D व अन्य कर्मचारियों की प्रमोशन की जाए।
  • वाशिंग ब्वाय और सफाई कर्मचारियों को तकनीकी रिक्त पदों पर प्रमोशन दिया जाए।
  • सभी पदों पर हैड के पद सृजित कर प्रमोशन की जाए।
Image Credit : Tribune India

अन्य मांगें:

  • विभाग में 10000 सरकारी बसें शामिल की जाएं।
  • ऑनलाइन तबादला पॉलिसी में संशोधन किया जाए।
  • लिपिकों/ टिकिट वरिफायर की प्रमोशन शीघ्र की जाए।
  • ट्रांसपोर्ट रूल 1995 में संशोधन करके मुख्यालय और क्षेत्रीय डिपो में कार्यरत लिपिकों की सीनियरिटी एक की जाए।
  • आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों को प्रमोशन में रोस्टर प्रणाली लागू कर बैकलॉग पूरा किया जाए।
  • एचआरईसी गुड़गांव के लिए सरकार विशेष बजट का प्रावधान करे।
  • एचआरईसी कर्मचारियों को हरियाणा रोडवेज का अभिन्न अंग मानते हुए रोडवेज कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिया जाए।
  • हरियाणा सरकार की अधिसूचना अनुसार किराया राउंड फिगर में किया जाए।
  • मुख्यालय द्वारा जारी सभी प्रकार के आदेशों को सभी डिपो में एक समान लागू किया जाए।
  • वरिष्ठ और कनिष्ठ कर्मचारियों के वेतनमान में अंतर दूर किया जाए।
  • विभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की भांति एक माह के वेतन के समान बोनस दिया जाए।
  • सात वर्ष के बकाया बोनस का भूगतान शिघ्र किया जाए।
  • ट्रांसपोर्ट एक्ट 1961अनुसार 8 घंटे की ड्यूटी ली जाए, 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी का ओवरटाइम दिया जाए।
  • सभी प्रकार की बीमारियों के लिए मैडिकल कैशलेस सुविधा दी जाए।
  • विभाग में कार्यरत सभी कैटेगिरी के कर्मचारियों की प्रमोशन तय समय में की जाए।
  • विभाग के रिटायर्ड कर्मचारियों की फ्री यात्रा सुविधा पहले की तरह रखी जाए और रिटायर्ड कर्मचारी पति पत्नी का सयुक्त पहचान पत्र बनाया जाए।
  • हिट एंड रन कानून अध्यादेश वापस लिया जाए।

यह मांगें 30 सूत्रीय मांग पत्र का हिस्सा हैं जो हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा जारी किया गया है।

Leave a comment