Hisar News: किसान आंदोलन के चलते हरियाणा रोडवेज को हुआ करोड़ो का नुकसान, ये आंकड़े आए सामने

5/5 - (1 vote)

Hisar News सिरसा: जैसा कि आप सब जानते हैं, पिछले 10 या 12 दिन से किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा रोडवेज की कई बसें बंद पड़ी हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हुई है। किसान आंदोलन के कारण हरियाणा रोडवेज ने अभी तक सवा करोड़ रुपए का नुकसान उठाया है।

नुकसान और भी बढ़ सकता है अगर आंदोलन ऐसे ही चलता रहा। बस बंद होने से हरियाणा रोडवेज को प्रतिदिन लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान होता है।कुछ रूटों पर बस फिर से चलाई गई है। लेकिन आंदोलन के दौरान बसों में सवार लोग बहुत कम हो गए हैं।

किसान आंदोलन के कारण हरियाणा सरकार ने सिरसा से पंजाब के सभी मार्गों को बंद कर दिया है।इसलिए इस मार्ग पर बस नहीं चलेगी। इसलिए दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ की सभी बसें भी बंद कर दी गई हैं। राष्ट्रीय मार्गों पर भी बसों के फेर कम हो गए हैं।

वहीं कुछ मार्गों पर बसों को नए मार्ग से गुजरना पड़ता है, जिसमें बसों को 20 से 25 किलोमीटर घूमना पड़ता है। ऐसे में बस का डीजल भी अधिक खर्च होता है। जिस रूट पर बस को पहले 1 घंटे लगता था, वह अभी 2 घंटे लगता है।

Leave a comment